Welcome to BASIC KA TEACHER.COM

Translate

Wednesday 6 September 2017

Xiaomi Mi A1 बनाम Redmi Note 4: जानें किस सेगमेंट में है कौन बेहतर

Xiaomi Mi A1 बनाम Redmi Note 4: जानें किस सेगमेंट में है कौन बेहतर

Wed, 06 Sep 2017 03:15 PM (IST)

नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में Mi A1 हैंडसेट लॉन्च किया है। इस फोन को 14,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह कंपनी का पहला ड्यूल कैमरा फोन है। वहीं, जनवरी में कंपनी ने Redmi Note 4 हैंडसेट पेश किया था। इसे तीन वैरिएंट में पेश किया गया था। पहला वैरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वैरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसके अलावा तीसरा वैरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। इस पोस्ट में हम आपको इन दोनों फोन्स का क्विक कंपेरिजन बताने जा रहे हैं। हमने Mi A1 की तुलना Redmi Note 4 के 4 जीबी रैम वाले वैरिएंट के साथ की है।

Xiaomi Mi A1 बनाम Xiaomi Redmi Note 4: डिजाइन और डिस्प्ले

Xiaomi Mi A1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1920 x 1080 है। इसका लुक बाकी के एंड्रॉयड फोन्स की ही तरह है। वहीं, अगर Xiaomi Redmi Note 4 की बात की जाए तो इसमें इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें इन-बिल्ट रीडिंग मोड दिया गया है। इस मोड को रात को भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

फैसलादोनों में ही फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। देखा जाए तो Redmi Note 4 में दिया गया रीडिंग मोड फीचर इसे Mi A1 से थोड़ा बेहतर बनाता है। हालांकि, इस सेगमेंट में दोनों ही फोन्स को समान देखा जा सकता है।

Xiaomi Mi A1 बनाम Xiaomi Redmi Note 4: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

Xiaomi Mi A1 यह फोन 1 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है। लेकिन इसमें केवल दो सिम लगाई जा सकती हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, Xiaomi Redmi Note 4 यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 2/3/4 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 5.6 जीपीयू दिया गया है। इसमें 32 और 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

फैसलावैसे तो दोनों ही फोन्स का प्रोसेसर समान है। लेकिन जहां Mi A1 में 1 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर वहीं, Redmi Note 4 में 2 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज के मामले में भी दोनों फोन्स में कोई अंतर नहीं है। बैटरी की बात की जाए तो इस सेगमेंट में Redmi Note 4 ने बाजी मारी है।

Xiaomi Mi A1 बनाम Xiaomi Redmi Note 4: ड्यूल कैमरा

Xiaomi Mi A1 में 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका एक सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस से और दूसरा सेंसर एफ/2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस से लैस है। फोन के कैमरा एप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोट्रेट मोड दिया गया है। वहीं, इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, Xiaomi Redmi Note 4 फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी CMOS के साथ रियर और 5 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा एलईडी फ्लैश, PDAF, f/2.0 अपर्चर जैसे फीचर्स से लैस है।

फैसलाइस सेगमेंट पर गौर किया जाए तो Redmi Note 4, Mi A1 से पीछे है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। जबकि Redmi Note 4 में 13 एमपी का रियर कैमरा मौजूद है।

Xiaomi Mi A1 बनाम Xiaomi Redmi Note 4 : ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi Note 4 को जनवरी में लॉन्च किया गया था। यह फोन MIUI 8 आधारित एंड्रॉयड मार्शमैलो पर काम करता है। इसके बाद अगस्त से इसे एंड्रॉयड 7.0 नॉगट अपडेट मिलना शुरु हो गया था जिसपर MIUI 8.5 की स्कीन दी गई है। शाओमी की लिस्टिंग पर ध्यान दिया जाए तो जल्द ही इस फोन में एंड्रॉयड 7.1 का अपडेट दिया जाएगा। लेकिन इसे MIUI 9 का अपडेट मिलने में अब भी काफी समय है। वहीं, ऐसी भी उम्मीद लगाई जा रही है कि एंड्रॉयड 7.1 इस फोन का आखिरी अपडेट हो। वहीं, Mi A1 को एंड्रॉयड 7.1.2 के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस फोन में साल के आखिरी तक एंड्रॉयड Oreo का अपडेट भी दे दिया जाएगा।

फैसला: ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Xiaomi Mi A1 ज्यादा बेहतर है।

No comments:

Post a Comment